पंजाब में बदले सरकारी स्कूलों के हालात: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले शिक्षा मंत्री?
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (30/07/2025): पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा चलाई गई ‘शिक्षा क्रांति’ अब असर दिखा रही है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए दावा किया कि अब पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। जहां पहले चार लाख बच्चे फर्श पर बैठने को मजबूर थे और स्कूलों में वॉशरूम व चारदीवारी तक नहीं थी, वहीं अब हर स्कूल में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मंत्री ने बताया, “आज ऐसा कोई स्कूल नहीं है जहां वॉशरूम, चारदीवारी या फर्नीचर की कमी हो। शिक्षकों को विदेशों तक में प्रशिक्षण दिलवाया गया है। हमने सिर्फ वादे नहीं किए, जमीनी बदलाव करके दिखाया है।”
इन प्रयासों का असर परिणामों में भी देखने को मिला है, 260 छात्रों ने JEE Mains, 44 ने JEE Advance और 800 से अधिक छात्रों ने NEET परीक्षा पास की है। यह उपलब्धि सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों की सोच को बदलने वाली साबित हो रही है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि “जब भी हमारी पार्टी की बात होती है, दो बातें याद आती हैं, फ्री शिक्षा और फ्री बिजली। बीजेपी की याद सिर्फ तब आती है जब स्कूल बंद करने के फैसले होते हैं। हमारी राजनीति जनता की ज़रूरतों पर केंद्रित है।”
संजय सिंह ने दोहराया कि शिक्षा आम आदमी पार्टी की राजनीति का आधार है, और पंजाब इसका उदाहरण बनकर उभरा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।