सीएम योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा लंबे कार्यकाल रिकॉर्ड | कार्यकाल विकास का वरदान: जेवर विधायक
मेघा राजपूत, संवाददाता, टेन न्यूज नेटवर्क
YAMUNA EXPRESSWAY News (29/07/2025): उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने का कीर्तिमान रच दिया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री योगी का नेतृत्व जेवर विधानसभा के लिए वरदान साबित हुआ है।

इस गौरवपूर्ण क्षण पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा है कि “यशस्वी योगी आदित्यनाथ जी आपको उत्तर प्रदेश का सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री का नेतृत्व जेवर विधानसभा के लिए वरदान साबित हुआ है। हमारी सरकार किसानों व समाज के सभी वर्गों को न्याय एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जेवर विधानसभा में विकास की धारा
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व को जेवर क्षेत्र के लिए वरदान बताया है। वही मुख्यमंत्री योगी के सहयोग से जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक हब, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क आदि परियोजनाओ़ से निवेश को गति मिली है। जिसमें पूरे जेवर विधानसभा की कायापलट हो गई है, आज जेवर ऐसा क्षेत्र बन गया है, जिसमें प्रदेश और देश के साथ-साथ विदेश के लोग भी यहां निवेश करना चाहते है और अपने उद्योग को स्थापित करना चाहते है। यह सब विकास यहां के स्थानीय किसानों की जमीनों पर हुआ है। किसानों की समस्याओं के समाधान और भूमि अधिग्रहण की पारदर्शी प्रक्रिया को लेकर भी विधायक धीरेन्द्र सिंह और मुख्यमंत्री के बीच समन्वय की सराहना होती रही है।

मुख्यमंत्री योगी: एक तपस्वी, एक कुशल प्रशासक
2017 में पहली बार उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाली। सीएम योगी ने ना केवल सत्ता चलाई, बल्कि शासन को एक धर्म-आधारित नैतिकता और निर्भीक निर्णयों की मिसाल में बदल दिया। अपने पहले कार्यकाल में अपराध मुक्त प्रदेश की नींव रखी, और दूसरे कार्यकाल में आर्थिक विकास, धार्मिक पर्यटन, और राष्ट्रीय गौरव को नई ऊँचाई दी। अब 29’जुलाई 2925 को उनका कार्यकाल 8 वर्ष से अधिक हो चुका है, जो किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री से अधिक है, और जनता का विश्वास उनके सुशासन लगातार बढ़ता जा रहा है।

अब देखना बाकी है कि 2027 के विधान सभा चुनाव में यूपी की जनता तीसरी बार क्या योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुन उनकी हैट्रिक लगवाती है, या नहीं? इस पर अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्समें जरूर लिखें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।