New Delhi News (29/07/2025): कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गाज़ा संकट पर केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला है। अपने लेख “गाजा संकट पर मूकदर्शक मोदी सरकार” में उन्होंने भारत की ऐतिहासिक फलस्तीन नीति की याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को “नैतिक कायरता की पराकाष्ठा” बताया।
सोनिया गांधी ने लिखा कि 1974 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत पहला गैर-अरब देश बना जिसने पीएलओ को फलस्तीन की जनता का वैध प्रतिनिधि माना। 1988 में भारत ने फलस्तीन को आधिकारिक मान्यता भी दी। ऐसे में इजरायल द्वारा गाज़ा पर हो रहे अत्याचारों पर भारत सरकार की चुप्पी “बेहद निराशाजनक” है।
उन्होंने कहा कि आज जब समूची मानवता इस त्रासदी से व्यथित है, तब ग्लोबल साउथ एक बार फिर भारत से नेतृत्व की उम्मीद कर रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।