“मणिपुर की महिलाओं के सड़क पर उतरते तो ज्यादा अच्छा होता”: डिंपल यादव ने NDA को घेरा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28/07/2025): समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने उनके खिलाफ ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी को लेकर एनडीए नेताओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। डिंपल ने कहा कि “अच्छा होता अगर ये लोग मणिपुर जैसी घटना पर भी इसी तरह सड़कों पर उतरते और महिलाओं के साथ खड़े होते। महिला सम्मान की बात करने वालों को तब भी आवाज़ उठानी चाहिए थी जब हमारे देश की बेटियों को सरेआम प्रताड़ित किया गया।” उन्होंने भाजपा नेताओं पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप भी लगाया।

डिंपल यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए भाजपा पर सवाल उठाया कि जब मंचों से सेना के अफसरों के खिलाफ टिप्पणी की गई, तब एनडीए के नेता और मंत्री खामोश क्यों थे। उन्होंने कहा कि महिला सांसद होने के नाते वह किसी भी अभद्र टिप्पणी का विरोध करती हैं, लेकिन भाजपा की तरफ से इसे एकतरफा मुद्दा बनाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने अपनी बात स्पष्ट कर दी है, लेकिन भाजपा की चुप्पी कई अन्य गंभीर मामलों पर अब सवालों के घेरे में है।

दरअसल, हाल ही में मौलाना साजिद रशीदी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान दो महिलाओं की उपस्थिति का ज़िक्र करते हैं एक इकरा हसन और दूसरी डिंपल यादव। उन्होंने कहा कि “इकरा के सिर ढके है जबकि डिंपल के पहनावे पहनावा मस्जिद की गरिमा के अनुरूप नहीं था।” इससे आगे भी उन्होंने डिंपल यादव अभद्र टिप्पणी किया। इस बयान पर एनडीए सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए इसे महिला गरिमा पर हमला बताया था। लेकिन अब डिंपल यादव की प्रतिक्रिया ने इस बहस को एक नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।