प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’: 10 प्वाइंट्स में पढ़ें क्या बोले पीएम?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (27/07/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज ‘मन की बात’ (Man ki Baat) कार्यक्रम की 124वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया और विज्ञान, संस्कृति, खेल, स्वतंत्रता संग्राम, लोक परंपराओं और स्वच्छता अभियानों में देश की उपलब्धियों पर विस्तार से बात की।

पीएम के संबोधन की 10 प्रमुख बातें

1. अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी का जिक्र करते हुए इसे भारत की वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक बताया। उन्होंने ‘INSPIRE-MANAK’ जैसे अभियानों का उल्लेख किया जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी है। देश में 200 से अधिक स्पेस स्टार्टअप अब सक्रिय हैं।

2. ओलंपियाड में छात्रों की चमकदार सफलता

भारत के छात्रों ने International Chemistry Olympiad और Mathematical Olympiad में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। अगले महीने भारत मुंबई में Astronomy और Astrophysics Olympiad की मेज़बानी करेगा।

3. मराठा किलों को मिली विश्व धरोहर मान्यता

UNESCO ने 12 मराठा किलों को World Heritage Sites घोषित किया। शिवनेरी, रायगढ़, प्रतापगढ़ जैसे ऐतिहासिक किलों के जरिए प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा को याद किया।

4. आजादी के आंदोलन को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने खुदीराम बोस, बाल गंगाधर तिलक, भारत छोड़ो आंदोलन और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का स्मरण कर अगस्त को क्रांति का महीना बताया।

5. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस और ग्रामीण सफलता की कहानियां

7 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की 10वीं वर्षगांठ होगी। उन्होंने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार के ग्रामीण कारीगरों की सफलता की प्रेरक कहानियाँ साझा कीं और Textile Start-Ups के योगदान को सराहा।

6. कीर्तन से पर्यावरण चेतना की पहल

ओडिशा के क्योंझर जिले में राधाकृष्ण संकीर्तन मंडली ने भक्ति संगीत को पर्यावरण संरक्षण का माध्यम बनाया। प्रमिला प्रधान जी के नेतृत्व में इस मंडली ने फॉरेस्ट फायर के प्रति जनजागृति लाई।

7. प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण

प्रधानमंत्री ने ज्ञान भारतम् मिशन की जानकारी दी, जिसके तहत भारत की पांडुलिपियों का डिजिटल संकलन तैयार किया जाएगा। तमिलनाडु के मणि मारन जी के प्रयासों की भी सराहना की, जो युवाओं को प्राचीन तमिल पांडुलिपियाँ पढ़ने सिखा रहे हैं।

8. काजीरंगा में पक्षियों की जनगणना

असम के Kaziranga National Park में पहली बार Grassland Bird Census किया गया, जिसमें 40 से अधिक प्रजातियों की पहचान की गई। AI और रिकॉर्डिंग तकनीक से बिना विघ्न पहुंचाए यह अध्ययन सफल हुआ।

9. झारखंड में विकास की मछली क्रांति

गुमला के ओमप्रकाश साहू ने नक्सल हिंसा छोड़कर मछली पालन शुरू किया। अब बासिया ब्लॉक के 150 से अधिक परिवार मत्स्य पालन से जुड़कर आत्मनिर्भर बन चुके हैं। यह प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की सफलता का प्रतीक है।

10. स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश

‘स्वच्छ भारत मिशन’ की 11वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों को बधाई दी। उत्तराखंड से गोवा तक अनेक शहरों की स्वच्छता मॉडल की मिसाल दी। भोपाल की ‘सकारात्मक सोच’ टीम, गोमती नदी टीम और पणजी की महिला नेतृत्व वाली पहल जैसे उदाहरणों से नागरिकों को प्रेरणा लेने को कहा।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं और ‘मन की बात’ के जरिए जनता से लगातार संवाद बनाए रखने का आग्रह किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।