“सेना का शौर्य हर दिन सलाम के काबिल”: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा | Kargil Vijay Diwas

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (26/07/2025): दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत और योगेंद्र चंदोलिया ने आज सुबह इंडिया गेट पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने देशवासियों को विजय दिवस की बधाई देते हुए भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज का दिन हमारी सेना के शौर्य और गौरव का प्रतीक है। कारगिल युद्ध में भारत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान और आतंकवाद को करारा जवाब दिया। तीन महीने की लंबी लड़ाई ने यह दिखा दिया कि भारत अपने वीर जवानों पर गर्व कर सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि हर दिन भारतीय सेना के साहस को सलाम करने का अवसर होना चाहिए। सचदेवा ने हालिया “ऑपरेशन सिंदूर” और अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध किए जा रहे निर्णायक प्रयासों की भी सराहना की।

अंत में उन्होंने कहा, “आज के दिन हम सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को सादर नमन करते हैं।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।