UPITS 2025: ग्लोबल टूरिज्म मैप पर छाएगा उत्तर प्रदेश | India Expo Mart
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (25/07/2025): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने आगामी UP International Trade Show (UPITS-2025) को राज्य की पर्यटन शक्ति के भव्य प्रदर्शन के रूप में बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर 2025 तक इंडिया एक्स्पो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा। विभाग का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश को पर्यटन, संस्कृति और निवेश की दृष्टि से विश्वस्तरीय पहचान दिलाई जाए।
इस बार पर्यटन विभाग का 465 वर्ग मीटर का भव्य स्टॉल आकर्षण का केंद्र होगा, जहां हेरिटेज स्थलों, मंदिर वास्तुकला, हस्तशिल्प, और ओडीओपी उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। आधुनिक स्टॉल डिजाइन, डिजिटल टच पैनल, एआर आधारित सेल्फी जोन और नेविगेशन स्क्रीन के माध्यम से पर्यटकों को इंटरेक्टिव अनुभव मिलेगा।
ट्रेड शो में B2B सेशंस, वीआईपी लाउंज, सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन, और हर स्टॉल पर टूरिज्म मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव्स की मौजूदगी यूपी के पर्यटन क्षेत्र में निवेश और वैश्विक सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।
मोर नृत्य, बुंदेली लोक, ट्राइबल डांस और कथक जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हर आगंतुक को “Experience Uttar Pradesh” का अहसास दिलाएंगी। ‘पीकॉक कृष्णा’ और ‘जंगल वॉरियर’ जैसे थीम बूथ सेल्फी प्रेमियों को आकर्षित करेंगे।
सरकार का मानना है कि यह आयोजन राज्य की वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यूपीआईटीएस-2025 सिर्फ एक ट्रेड शो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक वैभव की वैश्विक लॉन्चिंग है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।