दलितों की आवाज़ दबाने का आरोप: ‘‘AAP’’ ने MCD सदन में भाजपा के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (24/07/2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) की एससी कमेटी की सदस्य संख्या 35 से घटाकर 21 किए जाने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को सिविक सेंटर स्थित मुख्यालय में आयोजित विशेष सदन में जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में ‘‘आप’’ पार्षदों ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा, “सत्ता की लालची भाजपा ने सिर्फ अपना चेयरमैन बनाने के लिए एससी कमेटी की सदस्य संख्या घटाई है। यह सीधे तौर पर दलितों के अधिकारों पर हमला है।” उन्होंने बताया कि अगर कमेटी में 35 सदस्य होते, तो उसमें 14 दलित पार्षद और जुड़ते जो अपने समाज की आवाज़ मजबूती से उठा सकते थे।
‘‘आप’’ का आरोप है कि भाजपा ने जानबूझकर समिति की संरचना बदली क्योंकि उसके पास अनुसूचित जाति से केवल 9 पार्षद हैं और वह बहुमत में नहीं आ सकती थी। अंकुश नारंग ने कहा, “यह साबित करता है कि भाजपा को दलितों की आवाज़ नहीं चाहिए, बल्कि सत्ता चाहिए चाहे उसके लिए किसी का हक छीनना ही क्यों न पड़े।”
आप पार्षदों की मांग है कि एससी कमेटी को फिर से 35 सदस्यीय किया जाए ताकि दलित समाज की उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर संशोधन वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।