तीज महोत्सव में महिलाओं को तोहफा, दिल्ली सरकार देगी मुफ्त चूड़ियां और दुपट्टे
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (24/07/2025): दिल्ली के पीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले तीज महोत्सव को लेकर दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए खास तैयारियां की हैं। इस महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उत्सव का पारंपरिक रंग चटकदार बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार चूड़ियां और दुपट्टे मुफ्त में भेंट करेगी। इसके साथ ही पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को भी इस पर्व की महत्ता से जोड़ा जाएगा।
मंत्री कपिल मिश्रा (Minister Kapil Mishra) ने दिल्ली सचिवालय में एक विशेष बैठक कर इस आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। बैठक में महिला मोर्चा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रचनात्मक सुझाव भी शामिल किए गए। यह तय किया गया कि महोत्सव के तीनों दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन 25 जुलाई को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) करेंगी, जबकि 26 जुलाई को ‘सांस्कृतिक नाइट’ और 27 जुलाई को ‘ग्रीन फैशन वॉक’ और ‘मिशन 2025’ का आयोजन होगा।
इस आयोजन के माध्यम से महिला उद्यमियों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा ने प्रस्ताव रखा कि महिला संचालित स्टॉल्स को विशेष छूट मिले ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने उत्पादों और कला के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 100 से अधिक स्टॉल्स इस महोत्सव में लगाए जाएंगे, जहां महिलाएं पारंपरिक परिधानों, हस्तशिल्प और घरेलू उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी।
कपिल मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन न सिर्फ पारंपरिक तीज पर्व को मनाने का एक माध्यम होगा, बल्कि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का भी जरिया बनेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं की भागीदारी और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी करती रहेगी। महोत्सव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव किया जाएगा ताकि बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।