New Delhi News (23/07/2025): लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “पीएम मोदी इस पर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। वह क्या बोलेंगे कि युद्धविराम ट्रंप ने कराया? लेकिन सच्चाई यही है और पूरी दुनिया जानती है कि ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने युद्धविराम करवाया।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी देश की संप्रभुता और नेतृत्व की कमजोरी को दर्शाती है।
राहुल गांधी ने संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि यह मामला केवल युद्धविराम तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की रक्षा नीति, ऑपरेशन सिंदूर और अन्य सुरक्षा मामलों को लेकर भी गंभीर सवाल हैं। उन्होंने कहा, “आज देश की स्थिति गंभीर है और प्रधानमंत्री एक भी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। ट्रंप ने लगभग 25 बार यह दावा किया है कि उन्होंने युद्धविराम कराया है। सवाल यह है कि ट्रंप कौन होते हैं युद्धविराम कराने वाले? यह भारत की संप्रभुता का मामला है और पीएम मोदी ने एक बार भी इसका खंडन नहीं किया।”
राहुल गांधी ने इसके अलावा देशभर में मतदाता सूची में हुई कथित धांधलियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बड़े पैमाने पर चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ की जा रही है। “यह केवल बिहार की बात नहीं है,” उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में भी मतदाता सूची में चोरी की गई, कर्नाटक में हमने जबरदस्त गड़बड़ी पकड़ी है, और अब बिहार में तो पूरा सिस्टम ही बदल दिया गया है। लाखों मतदाताओं के नाम बिना कारण हटाए जा रहे हैं और नई सूचियाँ बनाई जा रही हैं।”
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि करीब 52 लाख मतदाताओं के नाम बिहार की वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं और चुनाव आयोग पारदर्शिता दिखाने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने आयोग से वोटर लिस्ट की जानकारी मांगी तो उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। “देश में चुनाव चोरी हो रहे हैं,” राहुल गांधी ने संसद में दोहराया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वे इन तथ्यों और सबूतों के साथ चुनाव आयोग के समक्ष फिर से जाएंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।