Uttar Pradesh News (23/07/2025): उत्तर प्रदेश पुलिस ने फिल्म ‘सैयारा’ की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर साइबर ठगी के खिलाफ एक चुटीला लेकिन बेहद जरूरी अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए जनता को आगाह करते हुए लिखा “सैयारा देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं… लेकिन असली बेहोशी तब होगी, जब ‘I love you’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज़’ आएगा — और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखेगा।”
इस पोस्ट के माध्यम से पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि ऑनलाइन रिश्तों में अंधा भरोसा और OTP साझा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। प्यार करें, लेकिन होश में रहें— अपनी निजी जानकारी, खासकर OTP, कभी किसी के साथ साझा न करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।