दिल्ली-NCR में मूसलधार बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

टेन न्यूज नेटवर्क

Delhi News (23/07/2025): दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह से जारी भारी बारिश ने राजधानी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात पर खासा असर पड़ा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अगले दो घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेज़ बारिश के चलते स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में मौसम की यह अचानक तीव्रता आने वाले कुछ घंटों तक बनी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।