New Delhi News (22/07/2025): राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर की सड़क व्यवस्था की पोल खोल दी। हाल ही में बनी सड़कों पर डामर की परतें उखड़ गईं, जिससे कई जगहों पर गड्ढे बन गए और उन गड्ढों में पानी भर गया। इससे आईटीओ, ओल्ड रोहतक रोड, एनएच-8, महरौली-बदरपुर रोड, पीरागढ़ी से आईएसबीटी, मधुबन चौक और एनएच-9 जैसे व्यस्त मार्गों पर कई घंटों तक भीषण ट्रैफिक जाम लगा रहा। वाहन चालक जाम में घंटों फंसे रहे और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सोशल मीडिया पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, भारी जलभराव बना मुसीबत
लोगों ने जाम की परेशानी साझा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ का सहारा लिया। एक यात्री ने लिखा कि वह सुबह आठ बजे दिल्ली से गुरुग्राम के लिए निकला, लेकिन भारी जाम के कारण दो घंटे में केवल 18 किलोमीटर ही चल पाया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि गुरुग्राम-दिल्ली मार्ग पर 30 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे लगे। दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग और नांगलोई-नजफगढ़ रोड जैसी कई सड़कें जलभराव और गड्ढों के कारण पूरी तरह जाम हो गईं।
दक्षिण दिल्ली के अस्पतालों तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल
एम्स, सफदरजंग अस्पताल और आश्रम की ओर जाने वाली सड़कों पर भी पानी भर गया, जिससे मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने दिल्ली यातायात पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि न तो समय पर कोई अलर्ट जारी किया गया और न ही मौके पर कोई पुलिसकर्मी नजर आया। महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जबकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता मौजूद नहीं थी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।