दलितों के अधिकारों पर BJP का हमला? MCD में समिति गठन को लेकर विपक्ष का हल्ला बोल
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (22/07/2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) में अनुसूचित जातियों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। विपक्ष के नेता अंकुश नारंग ने आज सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय से एक प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर दलित समाज के संवैधानिक अधिकारों के हनन का गंभीर आरोप लगाया।
नारंग ने बताया कि “अनुसूचित जाति का कल्याण तथा उनके कोटे का कार्यान्वयन” से जुड़ी तदर्थ समिति में 35 सदस्य होने चाहिए थे, लेकिन भाजपा ने मनमानी करते हुए केवल 21 सदस्यों के साथ समिति गठित कर दी, जिसमें 14 दलित पार्षदों को दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने इसे दलित समाज के साथ अन्याय और उनके अधिकारों की सीधी अवहेलना बताया।
LOP अंकुश नारंग ने कहा, “BJP दलित विरोधी है। जो टीचर्स की प्रमोशन लिस्ट बनाई गई है, उसमें भी दलितों के अधिकारों का खुला हनन हुआ है। अब समिति में दलित पार्षदों की संख्या कम कर दी गई ताकि भाजपा चेयरमैन अपनी पसंद का बना सके। क्या सिर्फ सत्ता भोगने के लिए भाजपा दलितों का हक छीन रही है?”
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस और इंडिपेंडेंट वालंटियर्स पार्टी (IVP) मिलकर साजिशन दलितों को उनकी भूमिका से हटा रही हैं, ताकि सत्ता का पूरा नियंत्रण कुछ हाथों में सीमित किया जा सके।
प्रेस वार्ता में महापौर पर भी कटाक्ष करते हुए नारंग ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन न सिर्फ दलित विरोधी है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सीधा उल्लंघन भी है। विपक्ष ने मांग की है कि समिति का गठन संविधानिक रूप से पूर्ण किया जाए और 14 दलित पार्षदों को उनका वाजिब प्रतिनिधित्व दिया जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।