New Delhi News (21/07/2025): उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बंदी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने अपनी लड़ाई और तेज कर दी है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज मानसून सत्र के पहले दिन नियम 267 के तहत नोटिस देते हुए इस मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा के अधिकार का सीधा उल्लंघन कर रही है।
संजय सिंह ने कहा कि देशभर में 90 हजार से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं, जिनमें से उत्तर प्रदेश में 10,827 स्कूलों का विलय और 25 हजार स्कूलों की पूर्ण बंदी हो चुकी है। अब सरकार ने 5,000 और स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है, जिससे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के बच्चों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
उन्होंने चेताया कि इन निर्णयों से संविधान के अनुच्छेद 21A के तहत गारंटीकृत मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कमजोर हो रहा है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार डिजिटल और आधुनिक शिक्षा की बात तो करती है, लेकिन हकीकत यह है कि 1.93 लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं और कई स्कूलों में एक ही शिक्षक पूरे विद्यालय का संचालन कर रहा है।
सांसद संजय सिंह ने कहा, “शैक्षिक परिवर्तन का अर्थ स्कूलों को बंद करना नहीं बल्कि उन्हें और मज़बूत करना होना चाहिए।” उन्होंने सरकार से मांग की कि बिना सामुदायिक परामर्श के स्कूलों का बंद किया जाना रोका जाए और शिक्षा तक भौतिक पहुंच सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सदन से आग्रह किया कि इस विषय को केवल राज्य तक सीमित न माना जाए, बल्कि इसे राष्ट्रीय संकट मानते हुए तत्काल बहस कराई जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।