घाटे में भारत की टॉप 10 कंपनियां: वोडाफोन आइडिया सबसे आगे

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (20/07/2025): भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके बीच कुछ बड़ी कंपनियां ऐसी भी हैं जो बीते पांच वर्षों से लगातार घाटे में चल रही हैं। इन कंपनियों ने एक बार भी मुनाफा नहीं कमाया और हर साल उनका वित्तीय नुकसान बढ़ता गया। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का, जिसने बीते पांच वर्षों में लगभग ₹1.5 लाख करोड़ का घाटा दर्ज किया है। कंपनी की सेवाओं में गिरावट और कर्ज के बोझ ने इसे लगातार घाटे की ओर धकेला है।

दूसरे पायदान पर सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल (MTNL) है, जिसने बीते पांच सालों में करीब ₹15,000 करोड़ का घाटा दर्ज किया। तीसरे नंबर पर ओमेगा इलेक्ट्रिकल्स (Omega Electricals) है, जो लगभग ₹8,500 करोड़ के घाटे के साथ सूची में शामिल है। चौथे स्थान पर आलोक इंडस्ट्रीज (Alok Industries) का नाम आता है, जिसने ₹8,400 करोड़ के आसपास का नुकसान झेला है। इसके बाद डिजिटल भुगतान सेवा कंपनी पेटीएम (Paytm) है, जिसका घाटा पिछले पांच सालों में ₹7,900 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है, और अब तक मुनाफे का कोई संकेत नहीं मिला है।

टीवी और मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी डिश टीवी (Dish TV) भी लगातार घाटे में है। कंपनी ने बीते पांच सालों में ₹7,200 करोड़ का नुकसान उठाया है। जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airport) का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा, जहां ₹7,044 करोड़ का घाटा रिकॉर्ड किया गया। दूरसंचार क्षेत्र की ही एक और कंपनी टीटीएमएल (टाटा टेली सर्विसेस महाराष्ट्र लिमिटेड) ने ₹6,860 करोड़ का घाटा झेला है और यह भी बीते पांच वर्षों में एक बार भी मुनाफे में नहीं आई।

इस सूची में दो और नाम शामिल हैं एनएमडीसी स्टील और स्विग्गी। एनएमडीसी स्टील (NMDC Steel) को भले ही केवल दो वर्षों का वक्त मिला है, लेकिन इस कम समय में ही कंपनी को ₹3,600 से ₹3,900 करोड़ का घाटा हुआ है। वहीं, फूड डिलीवरी स्टार्टअप स्विग्गी (Swiggy ) ने भी पांच वर्षों में ₹3,700 करोड़ के आसपास का नुकसान झेला है। ये आंकड़े संकेत देते हैं कि तेज़ी से बदलती बाज़ार परिस्थितियों और उच्च प्रतिस्पर्धा के दौर में इन कंपनियों को वित्तीय मोर्चे पर अब भी लंबा संघर्ष करना बाकी है।

(डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित /विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।)


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।