AAP ने स्पष्ट किया रुख: INDIA गठबंधन में नहीं, विपक्षी दलों से समन्वय बरकरार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19/07/2025): दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह कांग्रेस नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने कहा कि AAP का विभिन्न विपक्षी दलों से समन्वय जरूर है, लेकिन वह औपचारिक रूप से INDIA ब्लॉक में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग की थी, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में हमनें कोई सीट शेयरिंग नहीं की।”

विपक्ष के साथ मुद्दों पर सहयोग, लेकिन संगठनात्मक दूरी

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष के साझा मुद्दे उठाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है और संजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता संसद में लगातार विपक्ष की आवाज बनते रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारा तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे दलों से मजबूत समन्वय है। हम मुद्दों पर साथ हैं, लेकिन गठबंधन की सदस्यता में नहीं।” AAP ने यह रुख ऐसे समय में दोहराया है जब आगामी चुनावों के लिए विपक्षी एकता को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो रही हैं।

कांग्रेस से दूरी, समन्वय की रणनीति पर जोर

AAP की यह स्थिति एक बार फिर दर्शाती है कि पार्टी कांग्रेस नेतृत्व को लेकर असहज है, लेकिन क्षेत्रीय दलों के साथ सामंजस्य की रणनीति पर काम कर रही है। सौरभ भारद्वाज का यह बयान आने वाले विधानसभा चुनावों और राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी की स्वतंत्र पहचान बनाए रखने की मंशा को उजागर करता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि AAP, दिल्ली में अपनी नीतियों और कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी और किसी भी दल की छाया में नहीं रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।