नशा मुक्त भारत की ओर साइकिल से कदम: वाराणसी से डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे ‘फिट इंडिया संडे’ की अगुवाई
टेन न्यूज नेटवर्क
वाराणसी (19/07/ 2025): युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया रविवार को वाराणसी से ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। यह आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर से शुरू होगा और इसका थीम है – “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा”।
डॉ. मांडविया ने कहा, “भारत की 65% आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। ये युवा राष्ट्र निर्माता हैं और यदि वे नशे की गिरफ्त में आ गए तो भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के सपने को झटका लग सकता है।” उन्होंने देशभर के 15 लाख स्कूलों के बच्चों से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त और मोटापा मुक्त भारत के लिए साइकिल चलाएं।
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का यह 32वां संस्करण है, जिसे दिसंबर 2024 में शुरू किया गया था और अब यह एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। हर सप्ताह 50,000 से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम देशभर में हज़ारों स्थानों पर आयोजित किया जाता है।
इस बार का आयोजन CBSE, केंद्रीय विद्यालय संगठन, C.I.S.C.E., नवोदय विद्यालय समिति, DAV प्रबंधन समिति और बाल भारती जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी में 6000 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली में इसका आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 7 बजे एनसीआर क्षेत्र के हज़ारों स्कूली बच्चों की भागीदारी के साथ होगा।
कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MYAS) द्वारा, भारतीय साइक्लिंग महासंघ (CFI), माई बाइक्स और माई भारत के सहयोग से किया जा रहा है। यह अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों, साथ ही SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) के क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों, खेलो इंडिया केंद्रों और प्रशिक्षण संस्थानों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।
इस साइक्लिंग आंदोलन में अब तक भारतीय सेना, CRPF, ITBP, GST परिषद, PEFI, और कई पीएसयू ने भाग लिया है। इसके अलावा द ग्रेट खली, लवलीना बोरगोहेन, रानी रामपाल, प्रियंका गोस्वामी, संग्राम सिंह, जैसे बड़े खिलाड़ियों और गुल पनाग, राहुल बोस, मधुरिमा तुली जैसी हस्तियों की भागीदारी ने इस अभियान को और भी व्यापक बनाया है।
डॉ. मांडविया ने अंत में युवाओं से अपील की – “देश को विकसित बनाने की दिशा में पहला कदम खुद को स्वस्थ और नशा मुक्त बनाना है। आइए, हम सब मिलकर साइकिल चलाएं और एक स्वस्थ भारत की नींव रखें।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।