NOIDA को मिला स्वच्छता में पहला स्थान, सीएम योगी ने दी बधाई

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (19/07/2025): स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की सुपर स्वच्छ लीग में नोएडा ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। इस गौरवशाली सफलता को लेकर आज नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम के नेतृत्व में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री तथा जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान नोएडा प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री को स्वच्छता अभियान में प्राप्त इस राष्ट्रीय सम्मान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार नोएडा प्राधिकरण और यहां के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नोएडा भविष्य में भी स्वच्छता, स्थिरता और जनभागीदारी का आदर्श उदाहरण बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ स्थायी विकास के लक्ष्य को हासिल करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, और नोएडा प्राधिकरण इन लक्ष्यों को धरातल पर उतारने में एक सशक्त उदाहरण बन रहा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नोएडा को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध और प्रयत्नशील रहेगा।

नोएडा की यह उपलब्धि प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय है और आने वाले समय में यह अन्य शहरों को भी प्रेरणा प्रदान करेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।