आवारा कुत्तों पर लगाम जरूरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (19/07/2025): दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके काटने की घटनाओं से परेशान नागरिकों की चिंता को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल (Former Union Minister Vijay Goel) ने शनिवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल ठोस नीति लाने की मांग की।

गोयल ने कहा कि देश में इस समय करीब 12 करोड़ आवारा कुत्ते हैं, और रोज़ाना 7000 से अधिक लोग इनके काटने का शिकार हो रहे हैं। दिल्ली में ही हर दिन 2000 मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ नसबंदी और वैक्सीनेशन से काम नहीं चलेगा। सरकार को ‘नो डॉग्स ऑन स्ट्रीट’ पॉलिसी लागू करनी चाहिए और इन कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाए जाने चाहिए।

विजय गोयल ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “कुत्तों के डर से महिलाएं गलियों में जाने से कतरा रही हैं, बच्चे खेलना बंद कर चुके हैं और कई मोहल्लों के नाम ‘कुत्ते वाली गली’ तक पड़ गए हैं।” उन्होंने यह भी मांग रखी कि कुत्ते के काटने पर पीड़ित को तत्काल मुआवजा दिया जाए और आवारा कुत्तों की जनगणना कराई जाए।

गोयल ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो वे जनआंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने कहा, “जैसे मैंने लॉटरी बंद करवाई थी, वैसे ही आवारा कुत्तों का समाधान भी करवा कर रहूंगा।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में शामिल हों और सरकार पर दबाव बनाएं ताकि यह समस्या खत्म हो सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।