New Delhi News (18/07/2025): कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि देश में न्याय और जांच एजेंसियों का खुलकर दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा का पहनावा पहनो और भय मुक्त भ्रष्टाचार करो।”
गोहिल ने कहा कि भाजपा ने न्याय की देवी की आंखों पर बंधी पट्टी को राजनीतिक सुविधा के हिसाब से हटा दिया है। उन्होंने Pharmacy Council of India, गुजरात के अध्यक्ष माउंटू पटेल के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि “5 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपी पर दो साल तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई।” संसद में मामला उठने के बाद नाममात्र की एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन आरोपी को ऐसा व्यवहार मिला मानो वह भाजपा का दामाद हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कोई विपक्षी दल का व्यक्ति भाजपा पर ट्वीट भी कर दे, तो उसे रातोंरात गिरफ्तार कर लिया जाता है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियां खुद ही सबूत कोर्ट में पेश करने से बचती हैं।
गोहिल ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों सीबीआई ने ऐसे मामले में कोर्ट के सामने तथ्य नहीं रखे, जिससे आरोपी को 2023 तक का अंतरिम संरक्षण मिल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई जानबूझकर निष्क्रिय बनी हुई है क्योंकि मामला भाजपा से जुड़ा हुआ है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।