GREATER NOIDA News (18/07/2025): यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर गुरुवार तड़के एक डबल डेकर बस (Double Decker Bus) भीषण हादसे का शिकार हो गई। ट्राले से टकराने के कारण हुई इस दुर्घटना में करीब 25 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह लगभग पांच बजे उस समय हुआ, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। टक्कर की तेज आवाज और झटके से बस में अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर चीख-पुकार मच गई और यात्री घबराकर सीटों से गिर पड़े।
पहले भी बाल-बाल बची थी बस
बस यात्रियों, ने बताया कि यह बस बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे कानपुर (Kanpur) से रवाना हुई थी। लेकिन कुछ ही दूरी पर एक अन्य बस से मामूली टक्कर हो गई थी। दोनों बस चालकों के बीच समझौता होने के बाद बस आगें रवाना हुई। पहले टक्कर के बाद से ही यात्रियों को चिंता सताने लगी थी कि कहीं आगें कोई गंभीर हादसा न हो जाए।
ट्राले से हुई भीषण टक्कर, दरवाजे बंद हो गए
सुबह करीब 5 बजे जब अधिकांश यात्री नींद में थे, तभी तेज रफ्तार बस ने एक भारी लोडिंग ट्राले (Loading trolley) को पीछें से टक्कर मार दी। यात्रियों के अनुसार, तेज आवाज से सभी की नींद खुल गई और देखा कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। दुर्घटना के बाद बस के दरवाजे और खिड़कियां जाम हो गईं, जिससे यात्री अंदर ही फंसे रह गए।
सुरक्षा कर्मियों ने काटी बस, घायलों को निकाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई। बस का अगला हिस्सा गैस कटर से काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत जेवर के कैलाश अस्पताल (Jewar, Kailash Hospital) पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। अधिकांश यात्रियों को सिर और पैरों में चोटें आई हैं।
चालक की लापरवाही पर उठे सवाल
हादसे को लेकर यात्रियों में गहरा आक्रोश है। कई यात्रियों का आरोप है कि चालक या तो नींद में था या नशें में, या फिर पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं था। यही कारण रहा कि बस ने नियंत्रित गति में न रहते हुए भारी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।
यमुना एक्सप्रेसवे के वरिष्ठ प्रबंधक जेके शर्मा के अनुसार, इस मार्ग पर भारी वाहनों की अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रतिघंटा है, लेकिन हादसा ग्रस्त बस की औसत गति 90 किमी प्रतिघंटा पाई गई। चालक की लापरवाही और उच्च गति के चलते यह गंभीर दुर्घटना हुई।
बस पर पहले से ही दर्ज थे चालान
जानकारी के अनुसार, जिस बस से यह हादसा हुआ, उस पर ‘नो पार्किंग’ (No Parking) के छह चालान पहले से दर्ज थे। हालांकि, तेजगति (Over Speeding) का कोई चालान रिकॉर्ड में नहीं है। यह भी चिंता का विषय है कि ऐसे रिकॉर्ड वाली बस को लंबी दूरी के लिए कैसे अनुमति दी गई।
इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा (Highway Security) और व्यावसायिक बस चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठती चिंताओं के बीच यह ज़रूरी हो गया है कि सड़क परिवहन विभाग और बस कंपनियां इस दिशा में सख्त कदम उठाएं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।