AAP पर तीखा हमला, मंत्री सिरसा बोले – “दिल्ली को लूटा, अब पंजाब की बारी”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18/07/2025): दिल्ली सरकार में मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मीडिया और विज्ञापन पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करके अपनी ईमानदार छवि गढ़ने की कोशिश की, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है। सिरसा के मुताबिक, AAP ने न सिर्फ दिल्ली में बल्कि हर क्षेत्र में धोखाधड़ी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने जनता की गाढ़ी कमाई को घोटालों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया है, जिसका हिसाब अब देना पड़ेगा।

पंजाब को बताया AAP का ‘लूट का अड्डा’

मंत्री सिरसा ने बयान में कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी अब पंजाब को लूटने में जुटी है। उन्होंने कहा कि “दिल्ली के घोटाले तो अलग हैं, लेकिन अब AAP की लुटेरों की पूरी फौज पंजाब में डेरा डाले बैठी है।” सिरसा ने आरोप लगाया कि आप सरकार पंजाब में भी दिल्ली जैसी रणनीति अपना रही है। विकास के नाम पर घोषणाएं, लेकिन जमीन पर भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटने का जो नया अड्डा AAP ने बनाया है, उसका हिसाब भी पार्टी को देना ही होगा।

सिरसा ने हाल में ईडी द्वारा दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग केसों का हवाला देते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है और अभी कई परतें खुलनी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अब तथ्यों के आधार पर काम कर रही हैं और एक-एक करके सभी घोटालों का पर्दाफाश हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ प्रचार और भाषणों से जनता को बहकाते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें दिल्ली के हर पैसे का जवाब देना होगा और साथ ही पंजाब में किए गए हर फैसले की भी जवाबदेही तय होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।