स्वच्छता समिट में चमका नोएडा, राष्ट्रपति ने ‘गोल्डन सिटी’ का सौंपा खिताब

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (17/07/2025): नोएडा ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए वर्ष 2024 में ‘Water+’ और ‘5 Star Garbage Free City’ का प्रतिष्ठित दर्जा लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया है। यह गौरव उसे 3 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मिला है, जहां उत्तर प्रदेश से केवल नोएडा ही इस उपलब्धि को दोहराने में सफल रहा है।

17 जुलाई 2025 को आयोजित ‘स्वच्छता सुपर लीग अवॉर्ड’ समारोह में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नोएडा को ‘गोल्डन सिटी’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया गया, जो नोएडा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण रहा।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम. (Dr Lokesh M, CEO, Noida Authority) ने बताया कि यह उपलब्धि नोएडा प्राधिकरण की लगातार बेहतर होती सफाई व्यवस्था, तकनीकी नवाचारों और जनसहभागिता का परिणाम है। शहर में मैकेनिकल स्वीपिंग, कचरा प्रबंधन में BWG तकनीक, फ्लोटिंग मटेरियल की रोकथाम, ट्रिटेड वॉटर का उपयोग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता जैसे अनेक प्रयास किए गए हैं। साथ ही, ‘रिड्यूस, रियूज, रिसायकल’ (RRR) की अवधारणा को भी नागरिकों तक पहुँचाया गया।

पिछले वर्षों में नोएडा ने लगातार प्रगति की है, 2018 में जहां उसकी स्वच्छता रैंकिंग 324 थी, वहीं 2021 में नोएडा को ‘क्लीनस्ट मीडियम सिटी’ का खिताब मिला। 2022 में शहर को ‘बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी’ चुना गया, और 2023 से 2024 तक उसने Water+ और GFC 5 Star रेटिंग बरकरार रखी।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए नोएडा प्राधिकरण का स्वास्थ्य विभाग, अधिकारीगण और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने शहर को स्वच्छता की दृष्टि से देश के अग्रणी शहरों की सूची में शीर्ष पर बनाए रखा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।