तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत, बारिश के दौरान नहाने गया था राहुल
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (17/07/2025): दनकौर (Dankaur) कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मकनपुर बांगर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक राहुल की तालाब (Pond) में डूबने से मौत हो गई। राहुल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना उस समय हुई जब बुधवार शाम बारिश के दौरान वह गांव के तालाब में नहाने चला गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारिश के पानी से लबालब भरे तालाब में नहाते समय राहुल अनजाने में गहरे हिस्से में चला गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब उसे डूबते देखा तो तत्काल बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तब तक काफी गहराई में जा चुका था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पूर्व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) द्वारा तालाब की सफाई कराई गई थी, जिससे उसकी गहराई में इजाफा हो गया था। बारिश का पानी भर जाने के कारण तालाब की वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना कठिन हो गया था, जिससे राहुल को खतरे का आभास नहीं हो सका।

मृतक राहुल के पिता अमर सिंह ने बताया कि वह अकेले ही जीवन यापन कर रहा था। लगभग ढाई वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तभी से वह मानसिक रूप (Mental State) से भी थोड़ा परेशान रहने लगा था। परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है। राहुल ही घर का एकमात्र सहारा था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है।
दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना नहाते समय डूबने से हुई है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम (PostMortem) कराने से इनकार कर दिया है, जिस कारण कानूनी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई। गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है। लोगों ने प्रशासन से तालाबों की गहराई के संकेतक बोर्ड (Sign Board) लगाने और सुरक्षा के अन्य उपाय करने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।