महागुन मॉडर्न में टला बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल से गिरा छज्जे का प्लास्टर, CCTV में कैद घटना
टेन न्यूज नेटवर्क
Gr. Noida West News (16/07/2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चर्चित सोसाइटी महागुन मॉडर्न में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। लो-राइज़ टॉवर “मैनहट्टन” के तीसरे फ्लोर से छज्जे का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। यह प्लास्टर सीधे ग्राउंड फ्लोर के बरामदे में गिरा और जोरदार आवाज से अफरा-तफरी मच गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, गिरने से बरामदे की ग्रेनाइट फर्श टूट गई और आसपास रखे पौधों को भी नुकसान पहुंचा।
ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि घटना से एक घंटे पहले ही उनकी 72 वर्षीय मां इसी जगह बैठी थीं। उन्होंने बताया कि यह फ्लैट उन्होंने पिछले साल ही खरीदा था, लेकिन इस घटना से पूरा परिवार सहम गया है।
स्थानीय निवासियों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बिल्डर से जवाबदेही की मांग की है। सोसाइटी के अन्य लोग भी इस संभावित खतरे को लेकर चिंतित हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।