कांवड़ सीज़न में राहत बनी नमो भारत: मेरठ-दिल्ली यात्रा का भरोसेमंद साथी बनी हाई-स्पीड ट्रेन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (16/07/2025): दिल्ली और मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) अब एक पसंदीदा और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन साधन बन चुकी है। चाहे सर्दी हो, गर्मी या बरसात—हर मौसम में यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक, तेज़ और सुगम यात्रा का अनुभव दे रही है।
कांवड़ यात्रा और मानसून के दौरान जब मेरठ से दिल्ली का सफर चुनौतीपूर्ण हो जाता है, नमो भारत ने इस मुश्किल को बेहद आसान बना दिया है। हाल ही में इस ट्रेन सेवा ने 1.25 करोड़ राइड्स का आंकड़ा पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
एनएच-58 पर कांवड़ यात्रा के चलते निजी वाहनों के लिए लागू प्रतिबंधों के बीच नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों के लिए नमो भारत एक निर्बाध यात्रा विकल्प बनकर उभरी है। अब बिना किसी पूर्व योजना या डायवर्जन के, लोग सीधे ट्रेन पकड़कर कुछ ही मिनटों में अपने गंतव्य तक पहुँच रहे हैं।
फिलहाल न्यू अशोक नगर (दिल्ली) से मेरठ साउथ के बीच कुल 11 स्टेशनों पर इसका परिचालन हो रहा है, जिससे न सिर्फ भीड़भाड़ में राहत मिल रही है, बल्कि लोगों के समय और ऊर्जा की भी बचत हो रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।