मामूरा में महिला की हत्या, प्रेमी ने की मारपीट और धक्का देकर मौत के घाट उतारा

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (15/07/2025): थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 32 वर्षीय महिला नीरजा की उसके प्रेमी अर्जुन द्वारा कथित रूप से मारपीट और धक्का देने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे के अनुसार, नीरजा और अर्जुन के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन अर्जुन अक्सर नीरजा के चरित्र पर संदेह करता था। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो हिंसक हो गया। अर्जुन ने नीरजा के साथ जमकर मारपीट की और उसे जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका नीरजा के पांच छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।