कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार अलर्ट, 10 हजार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Lucknow News (14/07/2025): इस वर्ष उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कांवड़ यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर राज्य भर में 10,000 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो अब तक का सबसे बड़ा महिला सुरक्षा बल माना जा रहा है। अनुमान है कि इस बार यात्रा में करीब 6 करोड़ श्रद्धालु शामिल होंगे, जिनमें 60 से 70 लाख महिलाएं होंगी। ऐसे में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में 150 से अधिक महिला हेल्प डेस्क स्थापित (Help Desk) किए गए हैं, जहां महिला पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे तैनात रहेंगी। ये डेस्क जरूरतमंद महिलाओं को न सिर्फ तत्काल सहायता प्रदान करेंगी, बल्कि मानसिक परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही, कई जिलों में ‘शक्ति हेल्प बूथ’ भी बनाए गए हैं, जिन्हें महिला स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इनका उद्देश्य महिलाओं को हर संभव सहयोग देना और यात्रा को सुरक्षित बनाना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) में महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी अनिवार्य की जाए। वहीं, रात में महिला गश्ती दल भी सक्रिय रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।
मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और बागपत जैसे संवेदनशील जिलों में विशेष फोकस किया गया है। अकेले मेरठ जोन में 3,200 से अधिक महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं, जहां श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है।
महिला सुरक्षा के साथ-साथ सरकार ने तकनीकी निगरानी को भी मजबूत किया है। कांवड़ मार्गों पर ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
योगी सरकार के इन व्यापक इंतज़ामों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें और श्रद्धा के इस महायात्रा को निर्भीक होकर पूरा कर सकें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।