केन्या की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में ग्रेटर नोएडा के पुष्कर शर्मा का चयन, युगांडा में दिखेगा जलवा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (14/07/2025): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 (Delta-1) निवासी पुष्कर शर्मा (Pushkar Sharma) ने अपने क्रिकेटिंग हुनर से न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है। वर्षों की कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अब उन्हें एक बड़ा मंच मिला है। पुष्कर का चयन केन्या की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Kenya National Cricket Team) में हुआ है और वे युगांडा में होने जा रहे ‘पर्ल ऑफ अफ्रीका टी-20 टूर्नामेंट’ (Pearl of Africa T-20 Tournament) में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह अंतरराष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता 17 जुलाई से 27 जुलाई तक युगांडा में आयोजित की जा रही है, जिसमें केन्या के अलावा युगांडा (Uganda), नामीबिया-ए (Namibia), यूएई (UAE)और नाइजीरिया (Nigeria) की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में पुष्कर शर्मा केन्या की टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज (Opening Batsman) की भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे मीडियम पेस गेंदबाजी में भी योगदान देंगे।
सपनों की उड़ान, संघर्षों की कहानी
पुष्कर का क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बचपन से ही था। महज 10 वर्ष की उम्र में, वर्ष 2010 में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। 2012 में वे बेहतर अवसरों की तलाश में मुंबई चले गए। वहां स्कूल में दाखिला लेने के बाद उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह से अपना लिया। मुंबई में एक टेस्ट मैच (Test Match) के दौरान उन्होंने 261 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे वे सुर्खियों में आ गए।
2016 में उन्हें मुंबई की अंडर-16 टीम का कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी खेले। पुष्कर यशस्वी जायसवाल और अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी मैदान साझा कर चुके हैं।
पिता के सपने को दिया साकार रूप
पुष्कर के लिए यह मुकाम आसान नहीं था। उनके पिता शिव कुमार शर्मा का वर्ष 2017 में कैंसर के कारण निधन हो गया। उस समय परिवार में कमाने वाला कोई नहीं था। वे उस समय मुंबई की टीम से खेल रहे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति (Financial situations) कठिन थी। इस दौर में ‘इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस’ (India First Life Insurance Company) कंपनी ने उन्हें प्रायोजित किया, जिसके बाद वे केन्या चले गए और वहीं की एक क्लब टीम से खेलना शुरू किया। वर्ष 2019 से केन्या में सक्रिय क्रिकेट खेल रहे पुष्कर ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका इनाम अब उन्हें केन्या की राष्ट्रीय टीम में चयन के रूप में मिला है। पुष्कर ने अपनी उपलब्धि को अपने दिवंगत पिताजी को समर्पित किए उनका सपना था कि मैं एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलूं। तीन वर्षों बाद यह सपना साकार हुआ है।
भारतीय जड़ें, अंतरराष्ट्रीय पहचान
हालांकि पुष्कर अब केन्या की ओर से खेल रहे हैं, लेकिन उनकी क्रिकेट की नींव भारत में ही रखी गई थी। यह उनके आत्मविश्वास, कठिन परिश्रम और जुनून का परिणाम है कि वे आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मंच पर अपनी पहचान बना पाए हैं। अब सभी की निगाहें युगांडा में होने वाले टूर्नामेंट (Tournament) पर टिकी होंगी, जहां पुष्कर अपने बल्ले और गेंद से अपना लोहा मनवाने को तैयार हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।