“दिल्ली में भी साफ दिखे यमुना, यही है प्रयास”: पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (13/07/2025): दिल्ली सरकार में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज पल्ला क्षेत्र में यमुना नदी का निरीक्षण किया, जहां से यह नदी हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बोट के माध्यम से यमुना के जलस्तर और तटीय क्षेत्रों की स्थिति का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान यमुना नदी से पानी के सैंपल लिए गए ताकि उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सके। मंत्री साहिब सिंह ने कहा, “पल्ला क्षेत्र में यमुना का पानी साफ है, लेकिन जैसे ही यह दिल्ली में प्रवेश करती है, उसका रंग गहरा और गंदा हो जाता है। हमारी कोशिश है कि दिल्ली में भी यमुना का पानी वैसा ही स्वच्छ हो जैसा इसके अपस्ट्रीम हिस्से में है।”
बरसात के मौसम को लेकर मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी सतर्कता से सड़कों पर सक्रिय है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, “AAP केवल 3-4 जगह की तस्वीरें दिखाकर पूरे शहर को जलमग्न बताने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि अधिकतर जगहों पर जल निकासी प्रणाली सुचारु रूप से काम कर रही है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां बारिश का पानी कुछ ही मिनटों में निकल जाए, उसे जलभराव नहीं कहा जा सकता।
“जलभराव वही होता है जहां 4-5 घंटे तक पानी जमा रहे। दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में स्थिति नियंत्रण में है,” उन्होंने कहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।