कांवड़ मार्ग पर साजिश! कांच बिखेरने वालों पर FIR शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Delhi News (13/07/2025): दिल्ली के शाहदरा इलाके में कांवड़ यात्रा को बाधित करने की एक शर्मनाक साजिश सामने आई है। कुछ शरारती तत्वों ने यात्रा मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक कांच के टुकड़े बिखेर दिए, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही PWD और नगर निगम की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और मार्ग को साफ करने का काम शुरू किया।

स्थानीय विधायक संजय गोयल स्वयं स्थिति का जायजा लेने पहुंचे, वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लिया। PWD विभाग की ओर से शरारती तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जा रही है।

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट संदेश दिया, “कांवड़ यात्रा में किसी भी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

प्रशासन ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त कर दिया है ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।