NEW DELHI NEWS (09/07/2025): दिल्ली के वसंत विहार इलाके में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर सो रहे पाँच लोगों को एक तेज़ रफ्तार ऑडी कार ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में लाधी (40), बिमला (8), सबामी (45), नारायणी (35) और रामचंदर (45) शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना 9 जुलाई 2025 को तड़के करीब 1:45 बजे हुई, जब उन्हें पीसीआर कॉल के जरिए इसकी सूचना मिली। वसंत विहार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाकारी वाहन एक ऑडी कार थी, जिसे द्वारका निवासी उत्सव शेखर (उम्र 40 वर्ष) चला रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।