सदर बाजार के मिठाईपुल इलाके में तीन इमारतें गिरीं | DMRC का बयान!

टेन न्यूज नेटवर्क

NEW DELHI NEWS, (11/07/2025): दिल्ली के सदर बाजार स्थित मिठाईपुल इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे तीन व्यावसायिक इमारतें (दुकानें और ऑफिस) ढह गईं। ये इमारतें जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग मेट्रो कॉरिडोर की टनलिंग के प्रभाव क्षेत्र में आती हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि इन इमारतों को पहले ही जर्जर घोषित कर दिया गया था और 12 जून 2025 को बिल्डिंग ऑनर को खाली करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। एहतियातन इन इमारतों को खाली कराया गया था और टनलिंग से पहले जमीन के भीतर ग्राउटिंग व बाहरी समर्थन की व्यवस्था भी की गई थी।

इसके बावजूद इमारतों के गिरने की घटना सामने आई। राहत एवं बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और दिल्ली पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। प्रभावित क्षेत्र को पूरी तरह बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है।

हादसे में दुर्भाग्यवश एक व्यक्ति की जान चली गई। DMRC ने मृतक के परिजनों को ₹5 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। टनलिंग का कार्य कर रही एजेंसी M/s AFCONS है। DMRC ने इस पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।