मानसून की पहली बारिश ने उजागर कर दी ‘विंडो सिटी’ की सच्चाई! | वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (10/07/2025): मानसून की पहली ही बारिश ने नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। बुधवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। सबसे चिंताजनक स्थिति सर्फाबाद गांव में देखने को मिली, जहां जलभराव के बीच एक कार सड़क पर बने गड्ढे में जा फंसी। इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पहली बारिश बनी आफत?

लोगों ने बताया कि बारिश के पानी में सड़कें पूरी तरह से डूब गईं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया। कई इलाकों में स्कूलों को बच्चों की छुट्टी तक करनी पड़ी। जलभराव के कारण लोग डरे हुए थे कि कहीं पानी में छुपे गड्ढों की वजह से कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

प्रशासन के दावे की खुली पोल!

प्रशासन की ओर से मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम और नालों की सफाई के दावे किए गए थे, लेकिन पहली ही बारिश में सारे वादे खोखले साबित हुए। पानी की निकासी न होने के कारण गाड़ियां बीच सड़क पर फंसती रहीं और नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर नोएडा प्राधिकरण से सवाल

सोशल मीडिया पर यह मुद्दा गर्माया हुआ है। यूजर्स नोएडा अथॉरिटी को टैग करते हुए सवाल उठा रहे हैं कि आखिर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद जल निकासी की स्थिति क्यों नहीं सुधर रही है?

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जिन इलाकों में जलभराव हुआ है, उनकी तुरंत जांच की जाए और जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति ना दोहराई जाए।

इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि कागजों पर योजनाएं बनाना और जमीन पर क्रियान्वयन में कितना फर्क होता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।