New Delhi News (08/07/2025): दिल्ली के द्वारका के नागली इलाके में 6 जुलाई को एक दर्दनाक घटना में 16 वर्षीय एक किशोर और किशोरी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और इसी को लेकर उनके परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नजफगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद घटना से इलाके में शोक का माहौल है और दोनों परिवारों पर गहरा दुख छाया हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार की आपत्ति और सामाजिक दबाव के चलते दोनों किशोरों ने यह कठोर कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या किसी ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था या फिर वे किसी और मानसिक दबाव में थे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।