New Delhi News (08/07/2025): बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम नागरिकता पर सवाल उठाने और विशेष रूप से प्रवासी बिहारियों को मतदान से वंचित करने की एक सुनियोजित साजिश है। संजय सिंह ने इसे ‘तुगलकी फरमान’ बताते हुए कहा कि जो प्रमाण पहले से मतदाता बनने के लिए मान्य हैं, उन्हें अब नकारा जा रहा है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।
संजय सिंह ने भाजपा पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर उन बिहारियों को मताधिकार से वंचित करना चाहती है जो दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र या अन्य राज्यों में काम करते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा को डर है कि बिहार से बाहर रहने वाले लोग उनके खिलाफ वोट डालेंगे, क्योंकि भाजपा की सरकारें उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतीं।” संजय सिंह ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पूर्वांचल के हजारों लोगों के मकान तोड़े गए और उनके रोजगार छीने गए।
आम आदमी पार्टी का मानना है कि मतदाता सूची में फेरबदल करके केंद्र सरकार चुनावी लाभ लेने की कोशिश कर रही है। संजय सिंह ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग को भाजपा का एजेंडा लागू नहीं करना चाहिए बल्कि संविधान के अनुसार सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह इस प्रक्रिया को पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव के पूरा करे।
इस पूरे विवाद के बीच विपक्षी दलों में भी बेचैनी है और कई अन्य नेता भी इस मुद्दे पर संजय सिंह के सुर में सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और अधिक गरमा सकता है, खासकर जब बिहार में प्रवासी मतदाताओं की संख्या लाखों में है और वे चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। अब निगाहें चुनाव आयोग की अगली कार्रवाई और केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।