गोल्फ कोर्स परियोजना पर रोक!, Noida Authority की सख्ती

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News: (07/07/2025): नोएडा के सेक्टर-151 में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स परियोजना को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Noida Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम. (Dr Lokesh M) ने निरीक्षण के दौरान परियोजना का कार्य लंबे समय से बंद पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिविल विभाग के उप महाप्रबंधक विजय रावल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर पाया गया कि निर्माण कार्य कई महीनों से ठप है, जिसकी कोई स्पष्ट जानकारी संबंधित ठेकेदार द्वारा नहीं दी गई थी।

इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए प्राधिकरण ने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर, उसके अनुबंध को टर्मिनेट (Terminate) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं।

सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे ठेकेदारों की सूची तैयार की जाए जो समयबद्ध कार्य नहीं कर रहे हैं, ताकि विकास कार्यों की गति में कोई बाधा न आए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।