नई दिल्ली, (06 जुलाई 2025): दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि “आप” नेताओं को निगम की समितियों के गठन पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम आदमी पार्टी ने ढाई साल तक स्थायी, तदर्थ और विशेष समितियों के गठन को बाधित किया और दिल्ली के विकास कार्यों को ठप कर दिया।
महापौर ने आप के उन आरोपों को भी खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि तदर्थ और विशेष समितियों की सारी शक्तियां महापौर अपने पास रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि वे सामान्य पार्षदों को भी अधिकार देना चाहते हैं, लेकिन AAP ने इन समितियों का गठन न करके लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को ही कुंद कर दिया।
राजा इकबाल सिंह ने याद दिलाया कि आप के कार्यकाल में तीन महापौर बने, फिर भी समितियों का गठन नहीं हो सका। जब अधिकारी यह प्रक्रिया शुरू करने लगे तो आप के महापौरों ने उसे रोकने की कोशिश की। “अगर आप ने समय पर कमेटियों का गठन कर निगम में काम किया होता, तो आज विपक्ष में न होते,” महापौर ने तीखे स्वर में कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली को बीस साल पीछे धकेल दिया, और अब स्थिति यह बन गई है कि “आप” विपक्ष में रहने लायक भी नहीं बचेगी। उन्होंने दावा किया कि आप पार्षदों में नेतृत्व को लेकर गहरी नाराजगी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।