दिल्ली AIIMS ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (03 जुलाई 2025): दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की खबर से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, प्रशासन ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचीं और कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग ट्रॉमा सेंटर में लगे एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट के बाद लगी, जिससे कुछ देर के लिए अस्पताल में दहशत फैल गई।
स्थानीय चश्मदीदों ने बताया कि एक तेज धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में आग लगी और धुआं फैलते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रांसफॉर्मर क्षेत्र में कोई मौजूद नहीं था और अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन कदम उठाए गए है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।