राकेश कुमार सिंह ने Yamuna Authority के सीईओ का पदभार संभाला
मेघा राजपूत, संवाददाता, टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (01 जुलाई 2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को आज नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी राकेश कुमार सिंह ( Rakesh Kumar Singh) ने आज 1 जुलाई, मंगलवार को यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उनसे पहले, इस पद पर डॉ अरुणवीर सिंह (Dr Arun Vir Singh) ने कई वर्षों तक सेवा दी और अपने प्रभावशाली कार्यकाल में प्रशासनिक पारदर्शिता, विकास कार्यों की गति और जनसंपर्क को नई पहचान दी।
यमुना प्राधिकरण को मिलेगा नया आयाम
यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) में डॉ अरुणवीर सिंह लंबे समय तक सीईओ के पद पर कार्यरत रहे। उनका निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने कई बार सेवा विस्तार दिया और वे इस पद पर बने रहे। अब यह अहम जिम्मेदारी राकेश कुमार सिंह के कंधों पर है, IAS राकेश कुमार सिंह को सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासनप्रिय स्वभाव और जन-हितैषी दृष्टिकोण के लिए जाना जाता हैं। उनकी गिनती सीएम योगी (CM Yogi) के विश्वसनीय अधिकारियों में होती है। आज पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली बैठक की और प्राथमिक परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राकेश कुमार सिंह, डॉ अरुणवीर सिंह द्वारा स्थापित कार्यसंस्कृति को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक हब, अपैरल पार्क आदि बड़े प्रोजेक्ट से यमुना प्राधिकरण को कितनी ऊंचाइयों तक लेकर जाते हैं।
कौन हैं IAS राकेश कुमार सिंह?
IAS राकेश कुमार सिंह एक अनुभवी अधिकारी हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में उप जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी, और विशेष सचिव जैसे दायित्व संभाला है। उन्होंने यमुना प्राधिकरण में ACEO के पद पर भी अपनी सेवाएं दी है। उनकी कार्यशैली निर्णायक, ज़मीनी और प्रभावी मानी जाती रही है। वे आमजन के बीच जाकर काम करने में विश्वास रखते हैं। उनके नेतृत्व में पहले भी कई जिलों ने शासन-प्रशासन के मानकों में सुधार दर्ज किया है।
निवासियों की उम्मीदें
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के निवासी, किसान और उद्यमी अब नए नेतृत्व से संवाद की निरंतरता, विकास की रफ्तार और पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि राकेश कुमार सिंह इस विश्वास को किस दिशा में लेकर जाते हैं। इस खबर पर आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।