मानसून अलर्ट!: नोएडा प्राधिकरण कितना तैयार? | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (30 जून 2025): नोएडा प्राधिकरण ने आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्राधिकरण के अनुसार, पिछले वर्ष जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई थी, उन्हें हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर लिया गया है और वहां समाधान की दिशा में कार्य पूरा कर लिया गया है।

विशेष रूप से सेक्टर 63 और 64 जैसे क्षेत्रों में ड्रेनेज ब्लॉकेज की समस्या को सुलझा लिया गया है। इसके अतिरिक्त, जल भराव (स्थायी जलभराव) के कई बिंदुओं की पहचान कर उनके समाधान की प्रक्रिया भी पूरी की गई है।

नोएडा प्राधिकरण सीईओ के अनुसार, जिन स्थानों पर कार्य अभी शेष हैं, उन्हें आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

जिन अंडरपासों में पारंपरिक जलनिकासी की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, वहां सक्शन और सुपर सक्शन मशीनों के माध्यम से जलनिकासी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राउंड द क्लॉक कर्मचारी तैनात किए गए हैं, और मॉनिटरिंग की प्रक्रिया लगातार जारी है।

यमुना नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर भी प्राधिकरण सतर्क है। बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। प्राधिकरण के सीईओ ने स्पष्ट किया कि यदि कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल संबोधित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मानसून तैयारियों से संबंधित कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जा रहे हैं और शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिए जाएंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।