पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों को नया नाम: योगी सरकार की ऐतिहासिक पहल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ, (30 जून 2025): योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को सामाजिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश के पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों का नाम अब देश के महान महापुरुषों और सांस्कृतिक प्रतीकों के नाम पर रखा गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति के बाद यह नामकरण अब औपचारिक रूप से लागू हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह फैसला केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्र निर्माण, नैतिकता और समाज सेवा की चेतना जागृत करने का एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने इसे “नई पीढ़ी को मूल्यों से जोड़ने वाली ऐतिहासिक पहल” बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इन प्रेरणादायक नामों से जीवन में मूल्य आधारित नेतृत्व और सेवा का भाव मिलेगा।

पांच कॉलेजों के नए नाम इस प्रकार हैं:

1. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रतापगढ़
➡ भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

2. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मीरजापुर
➡ सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

3. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती
➡ भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

4. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोण्डा
➡ मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

5. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनपुरी
➡ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

प्रवक्ता के अनुसार, इन कॉलेजों में अब तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक नेतृत्व, नैतिक आदर्श और समरसता पर केंद्रित शैक्षणिक गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी।

योगी सरकार की यह पहल न केवल शिक्षा क्षेत्र में नई चेतना लाएगी, बल्कि भावी इंजीनियरों को समाज के प्रति जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।