नई दिल्ली (27 जून 2025): पूर्वी दिल्ली के झिलमिल क्षेत्र में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। पुरी की परंपरा के अनुसार तैयार किए जा रहे रथ इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुकांत कुमार बिस्वाल ने बताया कि वर्ष 1975 में स्थापित इस मंदिर में 1978 से रथयात्रा निकाली जा रही है। वहीं, वर्ष 2018 में मंदिर की पहली मंजिल पर भगवान का भव्य दरबार भी बनाया गया। श्री जगन्नाथ सेवा संस्था इस आयोजन की व्यवस्था देखती है और अब तक कई केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी यहां दर्शन के लिए आ चुके हैं।
रथयात्रा दो चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण 27 जून को मंदिर से आरंभ होकर विवेक विहार महिला कॉलेज से होते हुए झिलमिल बी ब्लॉक मार्केट तक जाएगा, जबकि दूसरा चरण 5 जुलाई को भगवान की मंदिर वापसी के साथ पूरा होगा। इस यात्रा का उद्देश्य उन श्रद्धालुओं तक भगवान के दर्शन कराना है जो किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुंच पाते।
पुरी से आए कलाकार चित्रसेन महाराणा और उनकी टीम रथ निर्माण में जुटी है। उन्होंने बताया कि रथों को पुरी की पारंपरिक शैली में तैयार किया गया है, जो अपनी सुंदरता, शिल्प और सजावट के लिए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। भगवान जगन्नाथ के ‘नंदीघोष’ रथ में 16, बलभद्र के ‘तालध्वज’ में 14 और देवी सुभद्रा के ‘दर्पदलन’ रथ में 12 पहिए होते हैं। इस बार रथों पर स्थापित सुदर्शन चक्र विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जो दिल्लीवासियों को पुरी जैसा अनुभव कराएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।