मंगोलपुरी मस्जिद के अवैध हिस्से पर चला बुलडोज़र, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (26 जून 2025): बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में स्थित एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को मीडिया को जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई के मद्देनज़र इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत कर दिया है। वाई ब्लॉक क्षेत्र के पास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके को एक तरह से किले में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पुलिस के अनुसार, एहतियातन अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियों को भी मौके पर तैनात किया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद 22 जून से शुरू की गई थी। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि सिर्फ अनधिकृत निर्माण को ही ध्वस्त किया जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।