शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर करते थे ठगी, नोएडा पुलिस ने दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (19 दिसंबर, 2024): नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर 1 करोड़ 39 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम राजू केवट है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पीड़ित ने 22 अक्टूबर 2024 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया और शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। धीरे-धीरे आरोपी ने पीड़ित से 1.39 करोड़ रुपए ठग लिए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने इस ठगी में अपने साथी मनी भाई के साथ मिलकर मुंबई में फर्जी फर्म बनाकर 7-8 बैंकों में अकाउंट्स खोले। इनमें से एक अकाउंट में पीड़ित के 25 लाख रुपए ट्रांसफर हुए।

पुलिस ने अब तक 14 लाख रुपए विभिन्न अकाउंट्स में फ्रीज कराए हैं और इनकी वापसी के लिए प्रक्रिया चल रही है।

राजू केवट के खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों से 23 शिकायतें दर्ज हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के मामले शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया है कि इन्वेस्टमेंट करने से पहले वेबसाइट और एप की वैधता चेक करें। केवल भारत सरकार द्वारा अप्रूव्ड और सेबी के अंतर्गत रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म पर ही इन्वेस्ट करें। सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर फर्जी ऑफर और टास्क के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने से बचें। किसी भी साइबर अपराध की रिपोर्ट हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर करें।

साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले को सुलझाकर एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।