ब्रेकिंग: मोती नगर के गोल्डन बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, मौके पर 18 दमकल गाड़ियां

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (23 जून 2025): पश्चिमी दिल्ली के डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया, मोती नगर स्थित गोल्डन बैंक्वेट हॉल में रविवार रात एक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को रात करीब 8:47 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत हरकत में आई दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर 18 दमकल गाड़ियां रवाना की गईं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि हॉल से धुएं का घना गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गई हैं, जो इलाके को खाली कराने और ट्रैफिक को डायवर्ट करने में जुटी हैं।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।