सूरत (21 जून 2025): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सनातन सेवा न्यास के अध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर शिवओम मिश्रा ने देशवासियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक गूढ़ आध्यात्मिक अनुशासन है। यह वह विज्ञान है, जो मानव आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।”
अपने संदेश में शिवओम मिश्रा ने वर्तमान समय की मानसिक और शारीरिक चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि “आज का जीवन अत्यधिक तनाव से भरा हुआ है। ऐसे में योग ही एकमात्र ऐसा साधन है, जो हमें आंतरिक शांति, बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन प्रदान करता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि भारत की प्राचीन सनातन परंपरा में योग का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और आज पूरे विश्व में योग को अपनाया जा रहा है, जो भारत के लिए गर्व की बात है। “आइए, हम सभी इस सनातन धरोहर को अपने जीवन में उतारें और मिलकर भारत को केवल योग की राजधानी ही नहीं, बल्कि विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएं,” उन्होंने यह संकल्प दिलाते हुए संदेश को समाप्त किया।
योग दिवस पर दिया गया यह संदेश समाज को स्वस्थ, सकारात्मक और आत्मिक उन्नति की दिशा में प्रेरित करता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।