सोनिया विहार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने किया योगाभ्यास.
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (21 जून 2025): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर राजधानी दिल्ली में योग का अभूतपूर्व उत्सव देखने को मिला। सोनिया विहार स्थित माँ यमुना के पावन तट पर आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) , सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा (Minister Kapil Mishra) ने दिल्लीवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर इस दिन को विशेष बना दिया। हजारों नागरिकों की उपस्थिति और सहभागिता ने इस आयोजन को एक सांस्कृतिक जन-आंदोलन का रूप दे दिया।

इस प्रेरणादायी आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब सरकार और समाज मिलकर संकल्प लेते हैं, तो संस्कृति केवल उत्सव नहीं, बल्कि जन-मन की चेतना बन जाती है। दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के 11 प्रमुख स्थलों पर योग महोत्सवों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धा और जोश के साथ लोगों ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है। आज योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा बन चुका है। ‘एक भारत, स्वस्थ भारत’ का संकल्प आज के आयोजन के माध्यम से और अधिक सशक्त हुआ है।
राजधानी के कोने-कोने से आए नागरिकों ने यह साबित कर दिया कि योग अब केवल व्यक्तिगत अभ्यास नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन चुका है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।