संसद में हंगामा: BJP सांसद ने राहुल गांधी पर ‘धक्का’ देने का लगाया आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 दिसंबर 2024): संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार को एक नया विवाद सामने आया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया।

सारंगी ने आरोप लगाया कि वे सीढ़ियों पर खड़े थे, तभी एक अन्य सांसद उन पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर चोट लगी। उन्होंने बताया, “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मुझ पर गिर गए, और फिर मैं भी गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और उन्होंने सांसद को धक्का दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।”

इस घटना को लेकर संसद में हंगामे का माहौल बन गया, जहां दोनों पक्षों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है, जबकि कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर इसे राजनीति से प्रेरित बताया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।